पटना ग्रामीण: पटना में भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा-महागठबंधन के लोगों का बस एक ही मकसद रह गया है सनातन का अपमान करना.
बीरचंद पटेल मार्ग स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर साधा निशाना और कहा जो सनातन विरोधी है वह रामनवमी का कभी महत्व नहीं समझ सकते हैं. नवरात्र में मछली पार्टी करने वाले लोग रामनवमी का महत्व क्या जाने. महागठबंधन के लोगों का बस एक ही मकसद रह गया है सनातन का अपमान करना.