पीलीबंगा: गोलूवाला थाना क्षेत्र के सिंहपुर खूनीचक से हुई बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
गोलूवाला थाना क्षेत्र के सिहपुरा खूनीचक से एक बाइक चोरी कर ले जाने के आरोप में गोलूवाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि भागीरथ निवासी ढाणी खेत खुद चक 47 llw ने आरोप लगाया कि अज्ञात आरोपी परिवादी का बाइक चोरी कर ले गया। गोलूवाला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।