रामपुर: ग्राम मेंघानग्ला में बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत व एक हुआ घायल
Rampur, Rampur | Sep 20, 2024 बहेड़ी निवासी सोनू कश्यप रुद्रपुर के बिग बाजार में सेक्युरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। सोनू अपने दोस्त विकास के साथ स्कूटी पर दिल्ली से अपने बच्चे का जन्मदिन मनाकर रुद्रपुर लौट रहा था। रामपुर के थाना शहज़ादनगर क्षेत्र के ग्राम मेघनग्ला में बस की टक्कर से सोनू की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।