सगड़ी: सगड़ी क्षेत्र में भाजपा के तत्वावधान में विशाल पदयात्रा का आयोजन होगा, लाटघाट में हुई तैयारी बैठक
Sagri, Azamgarh | Jun 18, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र में भाजपा के तत्वावधान में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशाल पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को लाटघाट में भाजपा पदाधिकारियों ने एक तैयारी बैठक की ।