गिरिडीह: जिला प्रशासन गिरिडीह के तत्वावधान में जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का भव्य आयोजन
जिला प्रशासन गिरिडीह के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग 2026 का भव्य आयोजन शनिवार को 9 बजे हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त, रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।