केकड़ी: केकड़ी के सिंधी मंदिर में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का 140वां जन्मोत्सव
Kekri, Ajmer | Jul 20, 2026 सिंधी मंदिर केकड़ी में सोमवार शाम 7 बजे तक आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम महाराज का 140वां पावन जन्मोत्सव श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।संत शंभूलाल के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।हवन-पूजन,ध्वजा वंदन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।140 व्यंजन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई।