जौनपुर: जौनपुर में मत्स्य समाज के लिए योजनाओं की समीक्षा की गई
मंत्री डॉ. संजय निषाद ने दिए निर्देश कैबिनेट मंत्री, मत्स्य विभाग, डॉ. संजय निषाद ने निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग में मत्स्य विभाग की योजनाओं की सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।