जौनपुर: न्याय नहीं मिलने पर सड़क से सदन तक किया जाएगा आंदोलन
मछलीशहर पड़ाव पर खुले नाले और करंट उतरते बिजली के खंभों के कारण हुई त्रासदी अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, सपा प्रदेश सचिव सुशील चन्द्र दुबे और समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने जौनपुर में संयुक्त प्रेसवार्ता कर मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की