जौनपुर: जौनपुर में पुलिस लाइन में वाहनों की नीलामी 29 सितंबर को होगी
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बताया कि जौनपुर के समस्त थानों पर सीज या खड़े किए गए दो-पहिया और चार-पहिया वाहनों की कुल संख्या 502 हैं। इन वाहनों की नीलामी 29 सितम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे पुलिस लाइन में आयोजित की जाएगी