मुज़फ्फरनगर: मंसूरपुर थाना क्षेत्र में महिंद्रा एजेंसी के पास अज्ञात वाहन ने मोपेड को मारी टक्कर, मोपेड सवार दो लोगों की हुई मौत
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के महिंद्रा एजेंसी के पास एक अज्ञात वाहन के द्वारा मोपेड सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। जिसमें मोपेड सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वही मृतको की पहचान संदीप वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा व ईश्वर दयाल पुत्र सूरजभान के रूप में हुई है।