मुज़फ्फरनगर: मीनाक्षी चौक स्थित कार्यालय में भारतीय किसान मजदूर (संयुक्त मोर्चा) ने बैठक कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाई रणनीति
मीनाक्षी चौक स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर ( संयुक्त मोर्चा ) के द्वार बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान लगातार तहसील सदर में जारी भ्रष्टाचारी से किसानों-मजदूरो को हो रही परेशानी को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर आगामी 20 अगस्त को एक विशाल धरना-प्रदर्शन कर SDM को ज्ञापन दिया जायेगा।