सण्ठी गांव में 10 मई 2025 को हुई मारपीट के मामले में धनघटा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन 14 महीने बाद भी चार्जशीट न्यायालय में नहीं भेजी। आरोपी जमानत पर बाहर हैं और पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं। परिवार ने उच्चाधिकारियों से न्याय की मांग की है।