भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भारी बारिश से अंडरब्रिज तालाब में तब्दील, आवाजाही ठप; वार्ड 66 के लोग जलभराव से परेशान
शहर के बायोस्कोप सिनेमा के सामने स्थित अंडरब्रिज में भी भारी जलभराव के कारण एक ऑटो फंस गया। शहर के अन्य सभी अंडरब्रिजों का भी कमोबेश यही हाल है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।