नौबतपुर: नौबतपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और राइफल के साथ आरोपी गिरफ्तार
नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.895 किलोग्राम गांजा, एक रायफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष नौबतपुर के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अवैध गांजा के साथ हथियार और कारतूस बरामद किए गए।