भगवानपुर: मानसिक रूप से अस्वस्थ रंजीत रजक घर से लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराया सनहा; तीन मासूम बच्चों समेत परिवार परेशान
भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड संख्या-6 निवासी विष्णुदेव रजक के करीब 35 वर्षीय पुत्र रंजीत रजक, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, घर से लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, पत्नी गुड़िया देवी के साथ मारपीट के बाद रंजीत रजक घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। रंजीत रजक के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं।