राजगढ़: राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोलाखेड़ा में भाजपा की बैठक आयोजित हुई
गोलाखेड़ा में पीपलोदी मंडल के पाडलीखाती शक्ति केंद्र की बैठक पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीबआयोजित की गई। इस बैठक में मंडल महामंत्री शिवनारायण तमाम शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित है। इस दौरान प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।