गंगधार: सालरिया में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
सालरिया गांव मे सोमवार को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां भागवत भूषण ने भागवत की पूजा अर्चना की और पूजन के बाद कलश स्थापना की गई। कथा व्यास ने प्रवचन में श्रद्धालुओ को श्रीमद्भागवत पुराण के श्रवण के लाभों के बारे में बताया।