गंगधार: डोकरखेड़ी गांव मे संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को बच्चाचोर गिरोह का सदस्य होने की शंका पर ग्रामीणो ने किया पुलिस के हवाले
डोकरखेड़ी गांव में एक अजनबी व्यक्ति को ग्रामीणों ने गंगधार थाने पहुंच कर पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति गाँव मे घूम रहा था इससे जब पूछताछ की गई तो कोई जवाब नही दिया, इसकी भाषा भी अलग प्रकार की है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी व थाने पहुंच कर पुलिस को सौंपने की बात कही। युवक पर बच्चा चोर गिरोह का सदस्य होने की शंका जताई गई।