धनवार: डीजे बजाने के विवाद में मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
घोड़थम्भा ओपी कांड संख्या-23/26 से जुड़े चर्चित मारपीट मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश के आलोक में 30 अप्रैल 2026 को पुलिस ने सभी फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तिहार चस्पा कर उन्हें न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी थी।