नगड़ी: नगड़ी के टुंढुल गांव में बिजली के पोल से उतरा करंट, गाय की मौत
Nagri, Ranchi | May 14, 2026 नगड़ी के टुंढुल गांव में बिजली पोल से जमीन में करंट उतर गया है। करंट से गाय की मौत हो गई है। बुधवार की रात करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार गाय करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।