मथुरा: जहाँ बहनी चाहिए दूध-दही की नदियाँ, वहाँ बिक रहा मास-मदिरा, विरोध में उतरा विश्व हिंदू परिषद
मथुरा जो अपनी दूध-दही और माखन की मिठास के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, आज वहां शराब और मांस की बिक्री को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद और साधु-संतों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया संतों ने साफ शब्दों में कहा है कि कृष्ण की नगरी में मदिरा का सेवन और मांस की बिक्री करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर गहरी चोट है