बरडीहा: केतार-पाचाडुमर सड़क पर बाइक दुर्घटना, तीन युवक घायल
केतार थाना क्षेत्र के केतार-पाचाडुमर मुख्य सड़क पर लतमरवा गांव के समीप पल्सर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन युवक घायल हो गए। घायलों में बीजडीह ग्राम निवासी पंकज साह, रिशु चौधरी और ओम ब्रजेश पटवा का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार होली के दिन तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर केतार से अपने गांव बीजडीह