हनुमानगढ़: धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष से हुई वार्ता
भादरा के भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा ने हनुमानगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू से मुलाकात कर जिले में कथित धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई। बैठक में जांच व कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही विकसित भारत संकल्प सभा, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनसुनवाई कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।