गभाना: अजना में धार्मिक कार्य के लिए दान की जमीन पर कब्जे को लेकर पथराव में कई लोग घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
चंडौस थाना क्षेत्र के आजना गांव में धार्मिक कार्य के लिए दान की गई जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार शाम को करीब पांच बजे बड़ा बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर फेंके गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।