किशनगंज: मझोला रोड़ पर पिकअप की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, बड़ा हादसा टला
जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे मिली कस्बाथाना कस्बे के मझोला रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर बिछी गिट्टी के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सीधे पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विद्युत पोल टूट गया।