भादरा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार को स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से जयपुर निदेशालय मुख्यालय कर दिया है। उन्हें अग्रिम आदेशों तक जयपुर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं भादरा के तहसीलदार को अतिरिक्त रूप से अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।