कटघोरा: पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में श्रेयांश साहू ने जीता सिल्वर मेडल, कोरबा का नाम रोशन किया
Katghora, Korba | Apr 29, 2026 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री स्थित सीएसईबी कॉलोनी निवासी प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेयांश साहू ने उदयपुर में आयोजित पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।