हाजीपुर: आरपीएफ पुलिस ने रेलवे सामान चोरी मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाजीपुर RPF पुलिस ने शनिवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे बताया ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत आरपीएफ पोस्ट हाजीपुर में रेलवे के सामान चोरी मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वही एक फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।