मथुरा: बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं और पुलिस के बीच हाथापाई व मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में अधिक मास के अंतिम दिन उंमडी भीड़ के बीच रविवार की दोपहर मंदिर मार्ग पर पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो वायरल को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं रविवार को अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को रस्सी लगाकर व्यवस्था बनानी पड़ी