किशनगढ़ बास: थाने में हेड कांस्टेबल के सिर में आर-पार हुई गोली, हथियारों की जांच करते समय हुआ फायर
Kishangarhbas, Alwar | May 15, 2026
खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर थाने में हेड कांस्टेबल को गोली लग गई। हथियारों की जांच करते समय पिस्टल से फायर हो गया और गोली सिर के आरपार हो गई। एएसपी जया सिंह ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे बताया कि हेड कांस्टेबल हरपाल मुंडावर थाने के मालखाना इंचार्ज हैं शुक्रवार दोपहर 12:00 माल खाने में अकेले हथियारों की जांच कर रहे थे इसी दौरान एक पिस्तौल से अचानक गोली चल गई।