बहराइच: उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के पदाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को नारी शक्ति वंदन अधिनियम विरोध की निंदा कर सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के पदाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने और इसका विरोध करने की निंदा की और इस अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। गुरुवार शाम को इस संबंध मे जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि अधिनियम पारित नहीं हुआ है जिसकी संगठन निंदा करता है।