बिलग्राम: गनियापुर गांव में मक्के के खेत में पानी लगा रही महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला, घायल महिला को CHC में कराया गया भर्ती
बिलग्राम थाना क्षेत्र के गनियापुर गांव में मक्के के खेत में पानी लगाने गई महिला के ऊपर जंगली सूअर ने किया हमला। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती।गनियापुर गांव की निवासी 50 वर्षीय सोन कली अपने मक्का के खेत में पानी लगाने गई थीं। इसी दौरान खेत में पहले से मौजूद एक जंगली सूअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया।