विष्णुगढ़: एनएच-522 बेनी पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
एनएच-522 बेनी पुल के पास सड़क हादसा, बाइक सवार युवक घायल हजारीबाग-विष्णुगढ़ मुख्य मार्ग (NH-522) पर बेनी पुल के पास रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान खंभवा निवासी सुनील भुइयां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील भुइयां अपनी केटीएम ड्यूक बाइक से पेट्रोल पंप की ओर से टाटीझरिया की दिशा में जा रहा था।