झांसी: सीपरी पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगस्टर राज अहिरवार को गोकुलपुरी पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेजा
Jhansi, Jhansi | Apr 5, 2026 अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश राज अहिरवार उर्फ रजनेश को घेराबंदी कर धर दबोचा। भगवंतपुरा निवासी राज अहिरवार लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।