दिनारा: रामगढ़ से पुलिस ने दहेज के लिए हत्या मामले में पति और सास को किया गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | May 7, 2026 नटवार थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव से पुलिस ने बहू हत्या मामले में पति और सास को किया गिरफ्तार। गुरुवार संध्या 5:00 बजे थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी गंगोत्री कुमारी ने अपनी छोटी बहन 22 वर्षीय गायत्री कुमारी की दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति सास सहित पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।