बहरोड़: बहरोड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मां की मौत और बेटा गंभीर घायल, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Behror, Alwar | May 9, 2026 बहरोड़ के बर्डोद-शाहजहांपुर रोड पर शनिवार को दोपहर बारह बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव उदनवास की पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।