महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बौंडी थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता मुहिम चलाई गई। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध और अन्य महिला अपराधों से निपटने का तरीका बताया