कलान: जलालाबाद थाने पर पीस कमेटी की बैठक, त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की की गई अपील
शाहजहाँपुर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना जलालाबाद परिसर में उपजिलाधिकारी के साथ पीस कमेटी सदस्यों, संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं की बैठक आयोजित की। एसपी के निर्देशन में हुई इस बैठक में आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने, नियमों का पालन करने और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की गई।