विभूतिपुर: विभूतिपुर के किशनपुर टभका मे दबंगों ने एक विधवा के साथ उसके दो गोतनी को बेरहमी पूर्वक पीटा, एक रेफर
किशनपुर टभका में परवल के फसल में स्प्रे करने के दौरान दबंगों ने मारपीट कर तीन महिला के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट की। इसके बाद स्वजनों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। जहां, आन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि जख्मी गांव के हीं वार्ड 10 निवासी स्व. राज कुमार महतो की पत्नी सुनीता देवी और गोतनी रुबी देवी, खुशबू देवी है।