मध्य प्रदेश राष्ट्रीय 69 वीं खो खो प्रतियोगिता में पवई नगर के सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बालक वर्ग में आदर्श साहू पिता सुखनंदन साहू कक्षा 6 एवं बालिका वर्ग में अर्शिया इसराइल पिता मो. इजराइल कक्षा 9 का चयन हुआ है। बुधवार को विद्यालय परिवार के द्वारा प्री नेशनल कोचिंग कैंप स्थल कुक्षी धार भेजा गया।