मंझनपुर: खेत बचाओ अभियान के तहत मंझनपुर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों से रसायन मुक्त खेती अपनाने का आह्वान
खेत बचाओ एवं समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती को मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए लाभकारी बताते हुए इसकी लागत कम करने पर जोर दिया गया।