बलिया: माल्देपुर पीपा पुल टूटने से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने फंसे लोगों को बाहर निकाला
Ballia, Ballia | Apr 29, 2026 जिले के माल्देपुर क्षेत्र में बुधवार की शाम पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पीपा पुल टूटने की सूचना सामने आई। इस घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम बलिया को प्राप्त हुई जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर कोतवाली की पीआरबी 6430 टीम पहुंच गई। सूचना के अनुसार, पुल टूटने के कारण 5–6 लोगों के फंसने की जानकारी प्राप्त हुई।