गुना जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने एक साथ मैराथन वाहन चेकिंग की। 3 दिसंबर को एसपी अंकित सोनी ने बताया, जिले के सभी थाना क्षेत्र में चौराहे बाजार हाईवे पॉइंट्स पर बिना सीट बेल्ट बिना हेलमेट बिना वैध बीमा रेड लाइट जंपिंग ओवर स्पीड और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 175 वाहन और चालकों पर चालानी कार्यवाही की। ₹59,100 का स्पॉट फाइन वसूल किया गया।