अकबरपुर: फतेहपुर पुल के पास शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, आठ बोतल विदेशी शराब बरामद
अकबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में फतेहपुर पुल के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चंदन कुमार नामक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक वाहन को भी जब्त कर लिया है।