हरिद्वार: देहरादून से स्मैक तस्करी करने पहुंचे हरिद्वार, श्यामपुर पुलिस ने सजनपुर के पास से दो तस्करों को किया गिरफ्तार
देहरादून से स्मैक तस्करी करने दो आरोपी हरिद्वार पहुंचे। इससे पहले कि वो स्मैक की तस्करी कर पाते श्यामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को सजनपुर पीली गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुमित थपलियाल और अनिल चड्डा है दोनों आरोपी देहरादून के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 31 ग्राम स्मैक भी बरामद की है।