मथुरा: सीएम के बांके बिहारी मंदिर पहुंचने से पहले गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने कॉरिडोर के विरोध में लगाए नारे
रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा का हवाला देते हुए गोस्वामी परिवार को मंदिर से बाहर निकाल दिया और महिलाओं को दर्शन करने से रोका इस पर महिलाओं ने विरोध व्यक्त किया और नारेबाजी की