मथुरा: बांके बिहारी के दरबार में भाजपा के दिग्गजों ने सीएम योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के साथ किया पूजन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जनपद भ्रमण के दौरान विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में माथा टेका। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा।