जमालपुर: जमालपुर की काली पहाड़ी के कुंड में छात्र डूबा, तलाश जारी; सैलानियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
काली पहाड़ी के कुंड में समाया छात्र, तलाश जारी, बरसात में सैलानियों की भीड़, सुरक्षा भगवान भरोसे जमालपुर की काली पहाड़ी का खूबसूरत झरना शनिवार को एक परिवार के लिए मातम बन गया। तीन दिन की बारिश के बाद झरना देखने पहुंचा 15 साल का लव कुमार चोटी पर स्थित गहरे कुंड में समा गया। हादसे के 3 घंटे बाद तक गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन शाम तक उसका कोई सुराग न