निवाई: विजय गोविन्दपुरा के जंगलों में भीषण आग पर 3 घंटे में पाया गया काबू
Niwai, Tonk | May 21, 2026 निवाई। गांव विजय गोविन्दपुरा के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं से आग तेजी से फैली और झाड़ियों सहित कई हरे-भरे पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। सूचना पर फायरमैन अजय यादव, दिलखुश गुर्जर, धोलूराम मीणा व चालक हरिनारायण मीणा दमकल के साथ मौके पर पहुंचे।