बागपत जनपद की जिला जेल में मोबाइल चलाते बंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में एक बंदी पार्क में खड़ा होकर तसल्ली पूर्वक मोबाइल पर बात कर रहा है। जिससे बागपत जेल पर सवाल उठ रहे हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वीडियो गुरुवार शाम करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है।